एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस

देहरादून। आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध/बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशानुसार 15 फरवरी  से 01 माह का सघन सत्यापन अभियान व्चमतंजपवद ब्तंबा क्वूद चलाया जा रहा है।  अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 16/02/2026 को जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में सुबह से ही पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों  की तलाश की गयी।  अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2186 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 191 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 19 लाख 10 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही संदिग्ध पाये गये 28 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा 55 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 13250 रू0 का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *