जंगल में मिला शव,हाथी से कुचले जाने की आशंका

African elephant (Loxodonta). Ngorongoro Crater, Tanzania, Africa
देहरादून। लच्छीवाला में मंगलवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव स्थानीय व्यक्ति का बताया जा रहा है जिसके हाथी द्वारा कुचले जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार डोईवाला के लच्छीवाला में रहने वाली एक स्थानीय महिला जब मंगलवार सुबह जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई तो उसके द्वारा देखा गया कि किसी व्यक्ति का शव वहां पर पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान स्थानीय व्यक्ति अशोक के रूप में की गयी थी जो तीन दिन से अपने घर से लापता था। मृतक का शव पूरी तरह से निर्वस्त्र था जिसके हाथी द्वारा कुचल कर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।