कांग्रेस विकास विरोधी, लखवाड़ पर भ्रामक प्रचार कर रहे विरोधीः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस को विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि प्रदेश हित मे हर परियोजना का किसी न किसी तरह से विरोध करना उसका शगल बन गया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल मे जन हित की योजनाओं को आगे बढ़ाने से कतराते रही है अथवा विजन के अभाव मे जनहित से खिलवाड करती रही है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के लख्वाड़ व्यासी परियोजना पर दिये बयान को तथ्यों से परे और भ्रामक बताया।
चौहान ने कहा कि लाखवाड़-व्यासी जल विद्युत परियोजना एक महत्वपूर्ण परियोजना है।300 मेगावाट की इस परियोजना को न्श्रटछस् बना रहा है।इस परियोजना की पूरी बिजली उत्तराखंड को मिलेगी। इस परियोजना के निर्माण का कार्य भारत की प्रसिद्ध कंपनी को दिया गया है।इसका चयन पारदर्शी तरीक़े से किया गया है। निविदा के समय चार बार समय विस्तार दिया गया। इतना समय देने के बावज़ूद केवल द्वारा ही इस काम में रुचि दिखाई गई।काम करने दरों को निगोशिएशन के लिये समिति बनाई गई है। यदि कंपनी तार्किक दरों पर काम करने को राज़ी नहीं होती है तो पुनः निविदा आमंत्रित की जायेगी। निविदा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता के साथ और खुली निविदा के माध्यम से किया गया है! कांग्रेस का आरोप पूरी तरह निराधार और विकास विरोधी है। चौहान ने कहा की खुद तो कुछ कर नहीं पाए अब काम करने वाले पर आरोप लगा रहे हैं। 2016 में कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई।अब बीजेपी की सरकार इस परियोजना को मूर्त रूप दे रही है तो प्रदेश का विकास इनसे देखा नहीं जा रहा है।यह परियोजना प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।हम ऊर्जा उत्पादन की दिशा में आत्म निर्भरता की और बढ़ेंगे। कांग्रेस को विकास कार्याे मे सकरात्मक रूप से आगे बढ़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *