गर्जिया देवी मंदिर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सीएम ने दी 579.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति

The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Pushkar Singh Dhami calling on the Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh, in New Delhi on April 05, 2022.

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के विकासखण्ड रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले को आपदा प्रबंधन के तहत कोसी नदी की बाढ़ से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए रूपये 579.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की नगर पंचायत पुरोला को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद के रूप में उच्चीकरणध्वर्गोत्थान किये जाने हेतु पर भी सहमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत कालाढूंगी, जिला नैनीताल को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद के रूप मे उच्चीकरणध्वर्गोत्थान किये जाने संबंधी प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। वर्तमान में नगर पंचायत कालाढूंगी की अनुमानित जनसंख्या लगभग 18000 से अधिक है। इस संबंध में पूर्व में कैबिनेट द्वारा अनुमोदन प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *