लोक सेवा अधिकरण एवं श्रम न्यायालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

देहरादून। उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के क्रम में उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण एवं श्रम न्यायालय देहरादून में न्यायालय परिसर एवं आस-पास आज प्रातः 8ः00 बजे से अपराह्न 12ः00 बजे तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया तथा न्यायालय परिसर एवं आसपास साफ-सफाई की गयी। उपाध्यक्ष द्वारा सफाई की महत्ता पर जोर देते हुए कहा गया कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की संजीवनी है।
इस दौरान उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून के उपाध्यक्ष (न्यायिक) राजेन्द्र सिंह चैहान द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण एवं श्रम न्यायालय देहरादून के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष द्वारा सफाई की महत्ता पर जोर देते हुए कहा गया कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की संजीवनी है। हम सभी को प्रत्येक दिन अपने निवास स्थान एवं कार्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये। इसे मानव जीवन में एक व्यवहार के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिये न कि मात्र किसी अवसर विशेष के रूप में उपाध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड द्वारा सफाई हेतु जो जागरुकता राज्य में चलायी गयी है, उसे जारी रखना भविष्य में जिला न्यायालय, न्यायाधिकरणों एवं अन्य शासकीय कार्यालयों का दायित्व है। इस मौके पर उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण के उपाध्यक्ष (न्यायिक), राजेन्द्र सिंह चैहान, श्रम न्यायालय देहरादून के पीठासीन अधिकारी, राकेश कुमार सिंह, उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण के रजिस्ट्रार धर्मेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक योगेन्द्र कुमार सागर एवं अधिकरण एवं श्रम न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *