सर्व समाज को एक साथ जोड़कर चलती है भाजपाः बंसल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अनुसूचित समाज के युवा, महिला कार्यकर्ता एवं बडी संख्या के साथ महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष विशाल कुमार नें सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा हमारा मोर्चा पूर्व समय की तरह इस कार्यकाल में भी संगठन को मजबूती देने का काम करेगा।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए विशाल कुमार को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने नव नियुक्त अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विशाल कुमार को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाए देते हुए कहा कि अनुसूचित मोर्चा संगठन में एक अहम मोर्चा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है जो सर्व समाज को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ता है। पूर्व दर्जाधारी वरिष्ठ नेता भगवत प्रसाद मकवाना ने विशाल कुमार को अपनी और समाज की ओर से शुभकामनाएं दी तथा प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान ने भी शुभकामनाएं दी। मंच संचालन कर रहे महानगर महामंत्री बिजेन्द्र थपलियाल एवं सुरेन्द्र राणा ने किया। मंच पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र वाल्मिकि, महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चैहान, मोर्चा प्रभारी एवं महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, पार्षद नीतू वाल्मिकी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, सुनील शर्मा, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, महानगर कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा, मोहित शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *