भारत जोड़ो यात्रा ने देश में बढ़ाई मुहब्बत, नफ़रत का बाजार चलाने वाले परेशान होकर बौखलाएः नवप्रभात

देहरादून। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रारंभ होने की प्रथम वर्षगांठ पर आज विकासनगर स्थित ऐतिहासिक तिलक भवन में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई और देश को नफरत तथा सांप्रदायिकता के जहर से मुक्त करने व देश में मोहब्बत बढ़ाने का संकल्प लिया गया। विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस देश के अंदर एक ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आई है स आज से 1 साल पहले का देश का माहौल ऐसा था कि जो लोग इस देश के अंदर एकता, मोहब्बत, समरसता की बात करते थे और जिनकी भावना भारत को मजबूत करने की होती थी वह विकल्पहीनता की स्थिति में थे स देश में लगातार नफरत बढ़ रही थी, जनता के मन की बात को सुनने और समझने वाला कोई दिखाई नहीं देता था, जनता के सवाल बेआवाज खत्म हो जाया करते थे और अपने मन की बात करने वालों की तानाशाही से पूरा हिंदुस्तान डरा हुआ था स लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने इस पूरे देश का माहौल बदल कर रख दिया स नफरत फैलाने वाले तानाशाह खेमे में बौखलाहट पैदा हो गई और इस देश का बिखरा हुआ विपक्ष एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के रूप में सामने आया और उसने नारा दिया कि जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया स विपक्ष के इस मजबूत गठबंधन से तानाशाह सरकार बुरी तरह से डरी हुई है और बौखलाहट में उलटे सीधे कदम उठा रही है स यह भारत जोड़ो यात्रा की बहुत बड़ी विजय है।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि राहुल गांधी की 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा गेम चेंजर साबित हो चुकी है और राष्ट्रीय स्तर पर बना इंडिया गठबंधन इसका पहला परिणाम है, अगला परिणाम 2024 के चुनाव में मोहब्बत की जीत के रूप में सामने आएगा स भाजपा के जो उच्च स्तर के नेता हैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से ज्ञात है कि इस बार उनकी लड़ाई बहुत ही मुश्किल होने जा रही है क्योंकि 2019 के चुनाव में इंडिया गठबंधन को जो वोट मिले थे वह एनडीए गठबंधन को मिले वोटो से काफी अधिक थे स इसके साथ ही इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के देश में एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टियों से बहुत अधिक विधायक हैं स जनता का झुकाव भी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी की तरफ है। पूर्व सैनिक पर पोस्ट के ब्लॉक अध्यक्ष हाकम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां डिफेंस सेक्टर को लगातार कमजोर कर रही है जिस वजह से पूर्व सैनिक इस सरकार से पूरी तरह नाराज है और कांग्रेस के साथ हैं। पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि कोई भी देश तभी मजबूत होता है और तभी समृद्ध होता है जब देश के निवासियों में आपस में प्यार मोहब्बत होती है स दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के निवासियों के मध्य नफरत का विष घोल रही थी जिसे भारत जोड़ो यात्रा ने मिनीमाईज़ किया है। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया।विचार गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य धीरज बोबी नौटियाल, कुंवर पाल सिंह, नजमा इकबाल, बिना चौहान, अशोक जांगड़ा राजीव शर्मा संदीप तोमर भुवन चंद्र पंत गोवर्धन प्रसाद डोभाल, एक्स सर्विसमैन पूरन चंद्र, आर डी बिष्ट, रजनीश कुमार इसरार अली हबीबुर रहमान डॉ सुभाष चंबेल अभिषेक चौहान फरियाद हुसैन हुसनदीन इतेंद्र पुंडीर अभिनव ठाकुर आशीष पुंडीर कितेश जायसवाल, धीरेन्द्र तडियाल आदि ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *