मंदिर से चोरी की गई सोने की नथ के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। मन्दिर से चोरी की गयी सोने की नथ के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 03.अक्टूबर को निवासी सीधेश्वर एन्क्लेव नेहरू काॅलोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरुकोलोनी पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से ज्वेलरी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे एक
प्रार्थना पत्र दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना नेहरू काॅलोनी पर मुकदमा दर्ज कर चोर एवं ज्वेलरी की बरामदगी हेतु थाना नेहरू काॅलोनी पर टीम गठित की गई, जिनके द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए घटना में शामिल दीपक कुमार गुंदको दौड़वाला से चोरी की गई सोने की नथ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *