पंच पूजाओं के पहले दिन से  गणेश  की पूजाएं तथा शाम को गणेश के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई।
• पंच पूजाओं के पहले दिन से  गणेश  की पूजाएं तथा शाम को गणेश के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
• 20 नवंबर को  बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

• अभी तक चारलाख अठासी हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे उत्तराखंड चार धाम।

शीतकाल हेतु कपाट बंद होने के बाद  केदारनाथ,  गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों क्रमश  ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, मुखबा, खरसाली में परंपरागत रूप से शीतकालीन पूजाएं चल रही है।

• द्वितीय केदार मद्महेश्वर  के कपाट 22 नवंबर को प्रात: शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

• परंपरागत रूप से 25 नवंबर को आयोजित होता है  मद्महेश्वर मेला।

• ऋषिकेश चारधाम यात्रा बस टर्मिनल पर विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क अभी भी कार्यरत।

• यात्रियों हेतु कोविड जांच केद्र एवं चिकित्सा काउंटर भी कार्यरत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *