डंपर और कार की आमने सामने की टक्कर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल

देहरादून। सोमवार सुबह एक कार व डम्पर की आमने-सामने टक्कर हो जाने से जहंा भाई-बहन सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहंा चिकित्सकों ने भाई बहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो महिलाओं की हालत चिंताजनक बनी हुई। वहीं इस मामले की प्राथमिक सूचना जब प्रशासन द्वारा दी गयी थी तो सभी घायलों को सुरक्षित बताया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे का यह मामला बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास सोमवार सुबह घटित हुआ है। जिसमें श्रीनगर निवासी भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार सीधे डंपर के नीचे जा घुसी।
बताया जा रहा है कि  श्रीनगर के डांग निवासी चार लोग स्विफ्ट कार से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। मालाकुंठी के पास एक मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डंपर के नीचे घुस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कार चला रहे ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठी दो अन्य महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहंा चिकित्सकों द्वारा ऋषभ सेमवाल व उनकी बहन रक्षा सेमवाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महिलाओं का उपचार जारी है। अन्य घायल महिलाओं के  नाम सुहानी व ईशानी बताये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *