प्रतापनगर महिला कल्याण समिति ने आयोजित किया तीजोत्सव

मसूरी। प्रताप नगर जन महिला कल्याण समिति के तत्वावधान में तीज उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सामूहिक नृत्य व तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में महिलाएं पूरे श्रृगांर के साथ सज-धज कर आयी।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में प्रताप नगर जन महिला कल्याण समिति के तत्वाधान में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर गढवाली गीतों पर नृत्य किया वहीं क्विज प्रतियोगिता के साथ ही तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिताओं के निर्णय दिए व जीतने वालों को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर भरोसी रावत ने कहा कि प्रताप नगर महिला समिति ने पहली बार तीज उत्सव का आयोजन किया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। अनीता थलवाल ने सभी को तीज की बधाई दी व कहा कि पहली बार कार्यक्रम किया व जिस तरह इसमें महिलाएं शामिल हुई उससे उत्साह बढा है व एक दूसरे के साथ सामूहिक रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया व आगे सभी पर्व मनाये जायेंगे। इस कार्यक्रम इस मौके पर भरोसी रावत, अनीता थलवाल, सुनीता राणा, पूर्व सभासद मनीषा खरोला, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, माया बुटोला, रेखा रावत, नमिता कुमाई, दर्शनी सेमवाल, सहित पालिका सभासद पवन थलवाल, विशाल खरोला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *