उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में 8 की मौत, 6 घायल

देहरादून। उत्तराखण्ड में सोमवार को हुई तीन घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए।  हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास बीती रात टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिले के लमगड़ा क्षेत्र के चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *