गंगानगर में विधायक निधि से 6 सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री को भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने गंगानगर में विधायक निधि से 6 सीसीटीवी कैमरे देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संजय शास्त्री का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गई।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर संजय शास्त्री को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री ने हमेशा संगठन को मजबूत करने में ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन किया है।उन्होंने कहा कि संजय शास्त्री के संगठन में लंबे अनुभव का लाभ नए पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी को और भी अधिक मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत होने पर संजय शास्त्री ने विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी होने दी है उसका वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज डिमरी, राजकुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, राजेंद्र प्रसाद मनोरी, विमला डोभाल, सुमित पवार, नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, अनीता तिवारी, भावना गौड, माधुरी गुप्ता, पूर्णिमा तायल, मोनिका गर्ग, सीमा चौबे, गोपाल सती, वेद प्रकाश ढींगरा, राजेश दिवाकर, नितिन सक्सेना, संजीव पाल, विनोद भट्ट, ऋषि राजपूत, भूपेंद्र राणा, चंदू यादव, मुकेश ग्रोवर, जयंत किशोर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।