शहर में जाम लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून। दर्शन लाल चौक और घंटाघर क्षेत्र में जाम लगाने पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिना अनुमति जाम व रोष प्रदर्शन किया गया, जिसके चलते लोगों की परेशानी उठानी पड़ी।
शहर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि यह भीड़ बिना अनुमति के रेंजर ग्राउंड क्षेत्र से एकत्र होकर दर्शन लाल चौक पहुंची और वहां जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराने और अपना ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कमिश्नर के मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। जब उन्हें बताया गया कि संबंधित अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं, तो भीड़ आक्रोशित हो गई और सड़क जाम कर दी। करीब एक घंटे से अधिक समय तक दर्शन लाल चौक पर यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे आम नागरिकों, मरीजों और जरूरी कार्यों से जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने हालात संभालने के लिए ट्रैफिक को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया, लेकिन इससे प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *