इलेक्ट्रिक वाहन से कार्यक्रमों शामिल होने निकल रहे विधायक और नेता

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पर पर निर्भरता कम करने के आह्वान के बाद  विधायक एवं  मंत्री गण व अन्य नेता क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से निकल रहे है।
इसी कड़ी में पूर्व काबीना मंत्री गंगा विहार स्थित अपने निजी आवास से रायवाला, श्यामपुर, लालपानी (खांड गांव), आइडीपीएल, ऋषिकेश बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग न केवल प्रदूषण को कम करेगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करेगा। आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं और इस दिशा में अपना योगदान दें। बीते रोज काबीना मंत्री गणेश जोशी में अपने घर से स्कूटी में निकलते देखे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *