आस संस्था ने 25 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय लंढौर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आस संस्था ऋषिकेश के माध्यम से 25 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर रोगियों की समस्याओं को सुना गया व उसका समाधान करने का प्रयास किया गया।
पोषाहार वितरण के मौके पर सभागार में सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी जिसके बाद डा. अमृता पांडे ने सभागार की सफाई करवायी। कार्यक्रम में सभी रोगियो का वजन एवं उचांई नापी गयी व इस मौके पर चर्चा के दौरान टीबी चैपियन वॉलिटयर संजोगिता ने रोगियों को टीबी रोग के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना है इसके बारे में विस्तार से बताया ताकि रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कार्यक्रम में रोगियों की आभा आईडी बनाने पर भी चर्चा की गयी, वहीं कुछ रोगियों के एकाउंट में पैसे न आने की शिकायत भी सामने आयी, जिस पर एसटीएस बृहस्पति कोठियाल ने रोगियों को आभा आई डी बनाने के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर आस संस्था की सचिव हेमलता बहन ने रोगियों को समय से दवा व पोषाहार लेने से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि टीबी रोग को देश से समाप्त करने के लिए भारत सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि देश टीबी मुक्त हो सके। इस मौके पर एसटीएस बृहस्पति कोठियाल, डा अमृता पांडे , शांतनु, टी बी चैंपियन वॉलिंटियर संजोगिता, रितिका एवं टीबी रोगी व उनके परिजन मौजूद रहे। ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *