धामी सरकार के  चार साल में उत्तराखण्ड का चौगुना विकासः महेन्द्र भट्ट

देहरादून।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पहली बार हुए कार्यों की ही बात करें तो हम यूसीसी लाने वाले पहला राज्य बने, सर्वाधिक कठोर नकल निरोधक कानून हम लाए, इसी तरह कठोरतम धर्मांतरण कानून लाया गया।
उन्होंने कहा कि  राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि, जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 41देश, प्रदेश का भविष्य, युवा पीढ़ी के लिए भी ऐतिहासिक कार्य सरकार ने किए हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता, सरकार के विकास और कल्याण के कामों से संतुष्ट है। जनता की यही संतुष्टि वर्तमान सरकार के शेष एक वर्ष में अधिक कर्मठता और क्षमता से काम करने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि आज की परिस्थिति में पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव हम जीतने जा रहे हैं। आने वाले एक वर्ष का काम, इसमें बोनस साबित होगा और हमारी जीत को प्रचंड बनाने में मददगार होगा। प्रतिशत की वृद्धि हुई। 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए, बिजली उत्पादन में तीन गुना वृद्धि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *