माल रोड से साइकिल रिक्शा समाप्त करने को लेकर रिक्शा श्रमिकों के साथ एसडीएम ने बैठक की

मसूरी। नगर पालिका सभागार में एसडीएम राहुल आनंद व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने मालरोड से साइकिल रिक्शा समाप्त कर गोल्फ कार्ट या ई रिक्शा चलाये जाने के संबंध में रिक्शा चालकों के साथ बैठक की व आने वाले समय में साइकिल रिक्शा को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
एसडीएम राहुल आनंद ने बैठक में रिक्शा चालकों की समस्याओं को भी सुना व कहा कि मसूरी के सौंदर्यीकरण के लिए मालरोड से साइकिल रिक्शा के स्थान पर गोल्फ कार्ट या ई रिक्शा चलाये जाने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया है जिसमें आने वाले समय में मालरोड पर ई रिक्शा या गोल्फकार्ट चले, इसमें करीब चालीस गोल्फकार्ट चलाने का निर्णय लिया गया है व एक गोल्फकार्ट पर दो लोगों को समायोजित किया जायेगां। जो पूर्व में गोल्फकार्ट चल रही है उसमें भी एक के साथ एक को समायोजित किया जायेगा। वहीं यह भी कहा कि जो 13 विधवा महिलाएं है उन्हें वेडिंग जोन में समायोजित किया जायेगा व जो लोग रिक्शा चलाना नहीं चाहते उन्हें मुआवजा दिया जायेगा। जिसमें लगभग सवा दो लाख का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने रिक्शा श्रमिकों को 15 दिन में इस मामले पर विचार कर प्रस्ताव देने को कहा है जो मजदूर संघ के अध्यक्ष संपत्त लाल के माध्यम से दिया जायेगा। इसलिए इस पर गंभीरता से विचार करें ताकि समय रहते इस निर्णय को अमलीजामा पहनाया जा सके। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहाकि यह निर्णय मसूरी के हित का निर्णय है, 121 रिक्शा श्रमिकों को विस्थापित करने के लिए पहले चालीस गोल्फकार्ट मंगाई जायेगी ताकि एक में दो लोग आपसी सहमति से समायोजित हो व जो लोग मुआवजा चाहते है उनकी लिस्ट बनायी जाय व जो विधवा महिलाएं वेडिंगजोन में जाना चाहती है उनकी भी लिस्ट दी जाय ताकि आने वाले समय में इस पर सभी की सहमति से निर्णय लिया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि अगर सहमति बन जाती है तो ये वाहन मसूरी के विभिन्न स्थानां पर चलेंगे ताकि मालरोड पर दबाव कम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *