51 ब्राह्मणों को सहभोज कार्यक्रम कर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने देहरादून कैंट विधानसभा मां नंदा देवी मंडल में 51 ब्राह्मणों के साथ सहभोज कार्यक्रम कर सादगी के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया।
सचिन गुप्ता ने बताया की उत्तराखंड प्रदेश की खुशहाली, बढ़ती आपदा की रोकथाम के लिए व मुख्यमंत्री जी की दीर्घायु के लिए 51 ब्राह्मणों ने वैदिक मन्त्रोंचरण कर प्रार्थना की व ब्राह्मण गणों को सहभोज कराया। इस अवसर पर देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर, राज्यमंत्री पुनीत मित्तल, राज्यमंत्री कैलाश पंत, मेयर सौरभ थपलियाल, मण्डल अध्यक्ष  सुमित पांडेय, राजकुमार तिवारी, शेखर नौटियाल, विकास वेनीवाल, रीता विशाल, कुमारी मेघा, संतोष कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *