बाल कल्याण समिति ने सिंहनीवाला स्थित होप संस्था का निरीक्षण किया

देहरादून। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाई ने बताया की आज समिति की सदस्य नीता कांडपाल एवं नवीन भारतीय त्रिपाठी के साथ संस्था का निरीक्षण किया गया।बाल कल्याण समिति समय समय पर देहरादून जिले में स्थित बाल कल्याण संस्थाओं का निरीक्षण करती है जिसमे संस्था में निवासरत बालक बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ एवं बच्चों के सर्वोत्तम हित में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली जाती है।
अग्नेश कुंजे सोसायटी के अंतर्गत संचालित होप संस्था में वर्तमान में 39 बालिकाएं रह रही है जिनमे से कुछ बालिकाएं अनाथ भी है।
होप संस्था की मैनेजर शोभा भट्ट ने बताया कि संस्था में पांच साल की 1 बालिका छह से दस साल की 13 बालिकाएं वहीं एक से चैदह साल की 8 बालिकाएं,पंद्रह से अठारह साल की 15 बालिकाएं एवहीं आफ्टर केयर में 18 से बड़ी उम्र की दो युवतियां निवासरत है। होम की डोम पेरेंट्स सीनियर गर्ल नीलम सिंह ने बताया कि संस्था की कर्नल स्कूल,राजीव स्कूल, बोक्सा स्कूल एवं राजकीय इंटर कॉलेज शीशमबाडा में पढ़ाई कर रही है वहीं उनकी संस्था की अधिकतर बालिकाएं नर्सिंग कोर्स कर रही है कुछ बालिकाएं बीएड डिग्री के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।