नगर निगम प्रशासन ने कसी कमर, पेचवर्क शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन ने सडकों की मरम्मत का काम जोरशोर से शुरू कर दिया है। शहरवासियों को राहत मिले इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके तहत नगर निगम की टीम ने देर रात से तडके तक चैफुला से कठघरिया रोड में पेचवर्क कराया। इसके अलावा शहर की अन्य सडकों के भी गड्ढे भरे जा रहे हैं।
शहर की सडकों की हालत खराब होने से हादसे बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों सडक हादसों में कुछ लोग काल का ग्रास भी बन गये। इससे आकोशित व्यापार मंडल के पदाधिकारी तो बुद्ध पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गये थे। हालांकि नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। वहीं नगर निगम प्रशासन ने सडकों की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया है। निगम के सहायक अभियंता नवल नौटियाल ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात से चैफुला से कठघरिया मार्ग में करीब तीन किलोमीटर सडक पर पेचवर्क कराया गया। यह काम शुक्रवार सुबह चार बजे तक चला। इसके अलावा नवाबी रोड, हीरानगर व कुसुमखेड़ा क्षेत्र में भी सडकों की मरम्मत कराई गई है। एई के अनुसार तडके काम करने का प्रमुख कारण यह भी था कि यातायात का दबाव न रहे। यातायात न होने से पेचवर्क आसानी से कराया गया।
नगर निगम के वार्डांे की सडकों की स्थिति कैसी है, इस संबंध में पार्षदों से जानकारी मांगी गई है। एई नौटियाल ने बताया कि पार्षदों के इस संबंध में जानकारी देने के बाद सडकों के गड्ढे भरे जाएंगे।
नगर निगम प्रशासन शहर की सडकों को दुरुस्त करने में लगा है लेकिन पॉश एरिया जज फार्म की सडकें अब भी बदहाल पड़ी हैं। आलम यह है कि स्कूलों के आसपास सडक में हुए गड्ढे हादसे का कारण भी बन रहे हैं। इन गड्ढों में पानी जमा हो रहा है। इससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म के अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने कहा कि क्षेत्र की कुछ सडकों में बड़े गड्ढे हो गये हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जनहित में सडकों की मरम्मत कराने की मांग की है। इधर निगम के एई नवल नौटियाल ने बताया कि जल्द ही शहर के वार्डांे की सडकों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *