एमडीडीए बोर्ड बैठक में 64 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के कार्यालय सभागार में 107वीं बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम नवनियुक्त अध्यक्ष ;सचिव मुख्यमंत्री एवं कमिश्नर गढ़वालद्ध विनय शंकर पांडेय का उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्वागत किया एवं पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बोर्ड बैठक में कुल 64 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गएए जिन पर बोर्ड द्वारा विचार.विमर्श किया गया। बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रकरणों को मंजूरी प्रदान की गई। इको.रिसोर्ट निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। दूर.दराज के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर इको.रिसोर्ट के निर्माण को तय शर्तों के साथ अनुमति देने का निर्णय लिया गया।
मोबाइल टॉवर से सम्बंधित शासनादेश को अंगीकृत गया किया। इस के लिए अब सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। मोबाइल टॉवर से संबंधित मानचित्र पास कराने हेतु आईटीडीए में आवेदन करना होगा। आईटीडीए के माध्यम से एमडीडीए को नक्शे प्राप्त होंगे। सात दिन में प्राधिकरण को रिपोर्ट देनी होगी। सात दिन में रिपोर्ट नहीं लगने की स्थिति में मानचित्र को स्वतः पास मान लिया जाएगा। बहुप्रतीक्षित फसाड नीति को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी प्रदान की गई। इस के लिए बोर्ड के समक्ष द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस के द्वारा भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। केवल मुख्य मार्गों पर ही फसाड का कार्य किया जा सकेगा। प्राधिकरण द्वारा इसके लिए वास्तुकलाए कलाकृति एवं शिल्प के समावेश से सम्बंधित डिजाइन भी मंजूर किये गए हैं। भवन में भूतल से लेकर ऊपरी तलों तक फसाड कार्य करना होगा। मानचित्रों में सड़क की चैड़ाई को लेकर नियमानुसार शिथिलता प्रदान की गई। इसमें 25 प्रतिशत तक कि छूट को प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य किया गया है। इससे अधिक की छूट हेतु नीनकं एवं शासन को संदर्भित किया गया है। आईएसबीटी देहरादून का संचालन एवं रखरखाव अब प्राधिकरण ही करेगाए पूर्व तक रेमकी कंपनी संचालन करती थी। इससे बोर्ड को अवगत कराने के साथ ही स्वीकृति ली गई। बैठक में 50 से अधिक मानचित्र भी स्वीकृत किये गए। बोर्ड बैठक का संचालन प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर सचिव आवास अतर सिंहए अपर जिलाधिकारी रामजी शरणए संयुक्त सचिव रजा अब्बासए मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तवए अधीक्षण अभियंता हरीश चंद्र राणाए नगर निगम के उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवालए जल निगम के अधीक्षण अभियंता दीपक नौटियालए अधिशासी अभियंता सुनील कुमारए सुधीर कुमार गुप्ताए अतुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *