यूपीसीएल में अभियंताओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया हो शुरूः मोर्चा

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लि.) में वर्तमान में अवर अभियंता (वि. एवं यां) के 129 पद तथा जनपद के 5 पद रिक्त चले आ रहे हैं,जिनसे कुछ पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने हैं तथा कुछ पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने हैं, लेकिन अभी तक भर्ती/पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई, जिसकी वजह से डिप्लोमा/ डिग्री धारी युवाओं के साथ-साथ पदोन्नति के इंतजार में बैठे कार्मिक भी परेशान हैं। मोर्चा रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *