सीपीयू- यातायात पुलिस का स्कूली बसों पर चला डंडा
रुद्रपुर। सीपीयू और यातायात पुलिस ने मानक से अधिक बच्चे बैठाने वाली स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को सीपीयू ने चैकिंग के दौरान कई स्कूली बसों का ओवर बच्चे बैठाने पर चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही चालकों को बसों में मानक से अधिक बच्चे मिलने पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी। सोमवार से सीपीयू दरोगा सतपाल पटवाल टीम के साथ नैनीताल रोड पर स्कूली बसों की चैकिंग कर रहे। जो कार्यवाही लगातार आज भी जारी रही।
इस दौरान सीपीयू ने कई स्कूली बसों को रोक कर चैकिंग की तो अधिकतर बसों में मानक से अधिक बच्चे मिले। इस पर सीपीयू ने उक्त बसों का यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में चालान की कार्रवाई की। सीपीयू दरोगा सतपाल पटवाल के मुताबिक यह कार्रवाई कोर्ट की। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की जा रही है । सीपीयू ने बस चालकों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा चैकिंग के दौरान मानक से अधिक बच्चे मिले तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा। सीपीयू की कार्रवाई से स्कूली बसों चालकों में हडकंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान सीपीयू एसआई दिनेश चन्द्र उप्रेती,एसआई गोधन सिंह,रवि, दीपक, गणेश आदि शामिल है।
