नदी में मिला श्रमिक का शव

रुद्रपुर। कोतवाली बाजपुर क्षेत्र से लापता श्रमिक का शव दोराहा चैकी के गंदा नदी में मिला है। मृतक अपने साथी के साथ सोमवार दोपहर बाद से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मुडिया कला निवासी 25 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र स्व राजेंद्र अपने साथी चकरपुर निवासी रवि कुमार के साथ एक टीचर के यहां निर्माणाधीन भवन में पेंटर का काम कर रहा था। सोमवार दोपहर को भवन स्वामी मौके पर पहुंचा तो दोनों वहां से गायब थे। भवन स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि दोनों की तलाश की गई तो रवि नशे की हालत में वहां पहुंचा। उससे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली दोराहा के पास गंदा नदी में एक युवक पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला। सीओ ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं और दोनों नदी की तरह गये होंगे। तभी उसमें गिर गये। एक निकल आया,दूसरा वहीं पर पड़ा रहा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम से ही वास्तविक मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस दूसरे साथी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *