गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से बंद

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात को हल्की वर्षा हुई। वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्वारी गदेरे और सुनगर के पास अवरुद्ध हुआ है। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण राजमार्ग देर रात से अवरुद्ध है। कमद क्षेत्र में अतिवृष्टि से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। जिससे रास्ते क्षतिग्रस्त हुए और कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है। उधर बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में 50 मीटर बह गया है। करीब 1000 यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में हल्के बादल छाए हुए हैं। गौरीकुंड व बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही सुचारू है। जनपद में कुल 28 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। शनिवार को सोनप्रयाग से अब तक 781 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *