माहरा पर आरोप लगाकर भाजपा छुपा रही है अपनी नाकामीः कांग्रेस सेवादल

विकासनगर। कांग्रेस सेवादल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के विरुद्ध भाजपा द्वारा एक वीडियो वायरल करके चलाए जा रहे अभियान की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि पहाड़ के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पूरे भाषण का एक छोटा सा हिस्सा संदर्भ से काटकर जानबूझकर भाजपा वायरल कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोप लगाने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पूरा भाषण सुनें स भाजपा का आईटी सेल हमेशा से कांग्रेस के उन नेताओं के भाषण के वीडियो काट छांट कर जानबूझकर वायरल करता रहा है जो नेता जमीन पर इमानदारी से भाजपा की गलत नीतियों और जनता के शोषण एवं महिलाओं के उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करते हैं।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि स्वाभिमान यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जिस तरह से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय देने के प्रकरण, अग्नीपथ अग्निवीर योजना के माध्यम से भाजपा द्वारा उत्तराखंड के युवाओं पर किए जा रहे अत्याचार पर भाजपा की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है उससे सरकार और भाजपा असहज होकर पूरी तरह से बौखला गए हैं स असल में भाजपा के लोगों को जनता के सवालों का जवाब देने की आदत नहीं है और इनका शुरू से यही काम रहा है कि जो इन से सवाल पूछे उसे किसी ना किसी बहाने बदनाम कर दो स यही कृत्य यह लोग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनका कट वीडियो वायरल करके करना चाह रहे हैं स परंतु भाजपा को यह समझने की आवश्यकता है कि जनता को वह लोग लंबे समय तक इस तरह के कट वीडियो वायरल कर के झांसे में नहीं रख सकते स कांग्रेस के द्वारा लगातार मुद्दा उठाए जाने से आज जागी हुई उत्तराखंड की जनता सत्ता से अंकित भंडारी के मामले को लेकर सवाल पूछने लग गई है और इसी कारण भाजपा परेशान हो चुकी है।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने पूरे भाषण में उत्तराखंड की वीरांगनाओं और वीरों के संघर्ष की तारीफ की है स उत्तराखंड के इन वीरों और वीरांगनाओं की तारीफ करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पहाड़ के लोगों को जगाने का प्रयास किया स प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कट वीडियो वायरल करने वाले भाजपा के लोगों में अगर दम है तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पूरा भाषण वायरल करें स भास्कर चुग ने कहा कि हैरत की बात तो यह है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के मुद्दे पर सोया रहा, पिंकी के मुद्दे पर सोया रहा, केदार भंडारी के मुद्दे पर सोया रहा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों महिला पहलवानों के मुद्दे पर सोया रहा, मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सोया रहा भाजपा का महिला मोर्चा महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने तो कभी आगे नहीं आया लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर तुरंत जाग गया स कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाने वाले भाजपा के लोग अंकिता भंडारी को न्याय देने का काम करें और आम जनता के गरीबी बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *