महिला कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला,लगाया जनविरोधी नितियां अपनाने का आरोप

रुद्रपुर। महिला कांग्रेस ने किच्छा बाई पास रोड एफसीआई गोदाम के सामने मैदान में शहरी आवास योजना के अंतर्गत बन रहे मकानों पर रोक दिए जाने,गांधी पार्क का अस्तित्व समाप्त कर उसमें मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने और 5 माह पूर्व रुद्रपुर शहर से उजाड़े गए व्यापारियों को अभी तक पुनर्वासित नही किए जाने से क्षुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को डीडी चैक पर धरन राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में शहर की विभिन्न बस्तियों से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह शहरी आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को आवंटित किए जाने वाले मकानों को एफसीआई गोदाम के सामने ना बनाकर शहर से कहीं बाहर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार गरीबों के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के एकमात्र गांधी पार्क को मल्टी स्टोरी पार्किंग के नाम पर खुर्द बुर्द करने की योजना बन रही है। पिछले दिनों जी-20 की आड़ में सैकड़ों व्यापारियों को उजाड़ दिया गया। अभी तक पुनर्वास नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों को उजाडने का काम कर रही है। इधर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा, हरीश बावरा, बीडीसी राखी जोशी, विजय यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान मोनू निषाद,महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली,रामप्रसाद,पार्षद सुशील मंडल,प्रीति साना,राकेश जोशी, सपना गिल,सुमित राय,दिनेश मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *