जिलाबदर को घर से किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। जिलाबदर होने के बाद भी एक बदमाश घर में ऐशोआराम करता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने व अवांछित तत्वों की धरपकड़ को लेकर बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार जोकि जिलाबदर है,वह बावजूद उसके अपने घर में रह रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *