रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर हार्डवेयर कारोबारी के बेटे से रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र उर्फ छोटा सुनार और गोविंद बाबा ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कारोबारी के पुत्र को धमकी दी थी। रायवाला के हार्डवेयर कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर को भी फोन कर दोनों ने ही रंगदारी मांगी।
