उत्तरांचल महासंघ मुंबई ने विद्यालय को प्रदान किए 5 कंप्यूटर व प्रोजेक्टर

टिहरी। इंटरमीडिएट कालेज सरस्वती सैंण द्वारी थापला को विद्यालय प्रबंध समिति के अनुरोध पर उत्तरांचल महासंघ मुंबई द्वारा 5 नए कंप्यूटर सेट एवं प्रोजेक्टर प्रदान किए गए हैं। इनका विधिवत शुभारंभ 11 मई को विद्यालय में उत्तरांचल महासंघ मुंबई के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम विद्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे आयोजित किया जाएगा।
विद्यालय में पूर्व में जो कंप्यूटर थे उनमें खराबी आने के कारण छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के पठन-पाठन में कठिनाई आ रही थी। जिसे देखते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अनुरोध पर जयानंद सेमवाल निवासी ग्राम द्वारी हाल निवास मुंबई वालों के अथक प्रयास से उत्तरांचल महासंघ मुंबई द्वारा विद्यालय को 5 नये कंप्यूटर सेट एवं प्रोजेक्टर प्रदान किए गए। विद्यालय में इन कंप्यूूटरों व प्रोजेक्टर का शुभारंभ उत्तरांचल महासंघ मुंबई के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा के जिलाध्यक्ष, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *