पौखाल महाविद्यालय में एनएसयूआई का पैनल निर्विरोध जीतने पर पीसीसी अध्यक्ष ने दी बधाई

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी में सम्पन्न हुए छात्र संघ चुनावों में कांग्रेस अनुसांगिक संगठन एनएसयूआई के उम्मीदवारों के पैनल की निर्विरोध विजय पर उन्हें बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राजकीय महाविद्यालय पौखाल में सम्पन्न हुए छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई के उम्मीदवारों की निर्विरोध विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र संघ चुनावों में पार्टी के अनुसांगिक संगठन एनएसयूआई के पैनल की निर्विरोध विजय से पार्टी संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के समाजिक और राजनैतिक परिपेक्ष में युवा वर्ग का विशेष स्थान है तथा जिस प्रकार राजनीति स्वार्थों की ओर जा रही है युवा पीढ़ी के नौजवान उसे नई दिषा देने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीड़ी किसी भी देश और प्रदेश का भविष्य होती हैं आज नौजवान पीढ़ी का छात्र राजनीति में ही नहीं बल्कि देष और प्रदेष की लोकतांत्रिक राजनीति में भी एक विशिष्ट स्थान है।
करन माहरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी ने युवाओं को मताधिकार का अधिकार देकर देष की राजनीति को एक नई दिषा देने का काम किया था और आज युवा वर्ग को उनके सपनों को साकार करना है। उन्होंने एनएसयूआई के विजयी प्रत्याषियों को पुनः बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे महाविद्यालय में छात्र हितों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। छात्र संघ चुनावों में मिली भारी विजय पर प्रदेष उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंहामंत्री यामीन अंसारी, आदि ने भी छात्र संगठन एनएसयूआई एवं विजयी छात्रों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *