सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन की बैठक में विभिन्न मुद्दांे पर हुई चर्चा

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड कार्यसमिति की पूर्व निर्धारित बैठक पदम सिंह शिक्षक भवन रेसकोर्स देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कृषाली एवं संचालन रमेन्द्र सिंह पुण्डीर प्रदेश सचिव द्वारा किया गया। बैठक में संगठन ने विभिन्न विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
संगठन के संविधान की धारा 10 (र) में की गयी व्यवस्था के अन्तर्गत पी.डी.गुप्ता प्रान्तीय अध्यक्ष के निधन हो जाने के फलस्वरूप रिक्त हुए पद पर वीरेंद्र सिंह कृषाली जो वर्तमान में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं को संगठन के हित में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। संगठन के कुछ पदाधिकारी जो अस्वस्थ चल रहे हैं के कारण संगठन के महत्त्वपूर्ण कार्यों में आ रहे व्यवधान को दृष्टिगत रखते हुए प्रबन्ध कार्य समिति द्वारा ऐसे पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर उनसे यदि वे अपने पद पर कार्य करने में असमर्थ हैं तो उनसे त्यागपत्र लिये जाने का भी निर्णय लिया गया है। तत्पश्चात अगली कार्य समिति की बैठक में ऐसे रिक्त पदों पर तैनाती की जाएगी। संगठन के वर्तमान संविधान का परीक्षण करने तथा आवश्यक संशोधन के लिये एक संविधान संशोधन समिति का भी गठन किया गया है। समिति प्रत्येक स्तर पर जानकारी प्राप्त कर अपनी अन्तिम रिपोर्ट दो माह के अन्दर संगठन को देगी जिसे प्रदेश की आम सभा में पास करने सम्बन्धी भी निर्णय लिया गया है। उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत की जा रही चिकित्सा में आ रही विभिन्न विसंगतियों के सम्बन्ध में नवंबर में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में हुई बैठक का कार्यवृत्त जो उनके पत्रांक-19 पा 03/231/2022/29211 दि0 9-12-2022 के द्वारा जारी किया गया है के अनुसार जिन विन्दुओं पर सहमति व्यक्त करते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण  से अपेक्षा की गयी है कि वे तत्काल वांछित प्रस्ताव शासन को भेजे। यदि प्राधिकरण द्वारा तत्काल प्रस्ताव नहीं भेजे जाते हैं तो संगठन को प्रदेश स्तर पर आन्दोलन  हेतु बाध्य होना पड़ेगा। यह भी सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है। बैठक में वीरेन्द्र सिंह कृषाली, आर.एस. परिहार, यशवंत सिंह पुन्डीर, के.डी. शर्मा, कुसुमलता शर्मा, रमेन्द्र सिंह पुन्डीर,मोहन सिंह रावत,हृदय राम सेमवाल एवं आर.एस. विरोरिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *